:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

जौनपुर: जय किशन साहू बने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नए नगर अध्यक्ष

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर की बैठक मंगलवार को ओलंदगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के नगर अध्यक्ष पद को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
संगठन के पूर्व नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने नगर अध्यक्ष रहते हुए लगातार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। उन्होंने आगामी नगर अध्यक्ष पद हेतु शहर के चर्चित व्यवसायिक प्रतिष्ठान बाबा जी ग्रुप एवं हिचकी चाट के अधिष्ठाता जय किशन साहू का नाम प्रस्तावित किया।

इस प्रस्ताव का उपस्थित अजीत सोनकर, धीरज साहू, रवि अग्रहरि, प्रदीप सिंह रिंकू सहित सभी व्यापारियों ने समर्थन किया। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने सहमति प्रदान करते हुए जय किशन साहू को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का नगर अध्यक्ष घोषित किया।

घोषणा के बाद संगठन के सभी सदस्यों ने माल्यार्पण कर नव-चयनित अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। बैठक में प्रमुख व्यापारी शशांक सिंह रानू, राजदेव यादव, रवि अग्रहरि, प्रदीप सिंह रिंकू और अमित जायसवाल ने विचार व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी। कार्यक्रम में अनिल हरलालका, विजय केडिया, धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, अजय गुप्ता, महेश सेठ, शिवम जायसवाल सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे। संचालन योगेश साहू ने किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button