उत्तराखंडझांसीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

झाँसी की रानी को उत्तराखंड की बेटी का नमन

रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर समाजसेवी भावना पांडे ने किया श्रद्धांजलि अर्पित, कहा - उनकी वीरता युगों तक प्रेरणा देती रहेगी

जन एक्सप्रेस, देहरादून। देश की महान वीरांगना और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अग्रदूत झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई अदम्य साहस, वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमिट प्रतीक हैं, जिनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर अपने संदेश में भावना पांडे ने कहा,
“अदम्य शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतिमूर्ति, रानी लक्ष्मीबाई जी को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अतुल्य बलिदान युगों-युगों तक प्रेरणास्रोत बना रहेगा।”

भावना पांडे ने यह भी कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अपने रणकौशल और रणनीति से अंग्रेज़ी हुकूमत की नींव को हिला दिया। उनका गर्जना भरा उद्घोष –
“मैं अपनी झाँसी नहीं दूँगी” – आज भी हर भारतवासी के दिल में स्वाभिमान और गर्व का संचार करता है।

उन्होंने आगे कहा,
“रानी लक्ष्मीबाई की गौरवगाथा नारी शक्ति, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए समर्पण की अमिट मिसाल है। उनका जीवन और बलिदान हर युग में प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा।”

रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर भावना पांडे का यह भावपूर्ण श्रद्धांजलि संदेश देशवासियों को वीरता, राष्ट्रप्रेम और नारीशक्ति के प्रति सम्मान की भावना से ओतप्रोत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button