उत्तराखंडदेहरादून

पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू के आशीर्वाद से जीत हुई हासिल : जितेंद्र कुमार रिंकू

जन एक्सप्रेस विकासनगर।आज बहु उद्देश्य किसान सेवा सहकारिता समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर  वीना देवी एवं उपाध्यक्ष पद पर  जितेंद्र कुमार रिंकू निर्विरोध निर्वाचित हुए तो वहीं बीते दिन हुए संचालक मण्डल के डायरेक्टर पद पर निर्वाचित हुए 11 में से 10 डायरेक्टर पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू के खेमें के जीत कर आए। और दूसरे खेमे में मात्र एक ही डायरेक्टर होने के कारण विपक्षी नामांकन भी दाखिल नहीं कर पाये सरदार जसविंदर सिंह और उनकी टीम कि सटीक रणनीति के तहत हरबर्टपुर का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ, इस मौके पर संचालक गण सुनीता, अंजुम, गजेंद्र, आनन्द, शिखा, मुकेश कपिल सैनी, सतीश कुमार एवं जसविंदर सिंह व उनके सभी साथी भी इस मौके पर उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर जीत का जश्न मनाया। साथ ही सभी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को जीत कि बधाई दी। इस मौके पर अध्यक्ष वीना देवी ने पूरी टीम को साथ लेकर चलने कि बात कही साथ ही ये भी कहा कि किसानों के हित में हर उस कार्य को परवान चढ़ाया जायेगा जो ज़रूरी होगा और इसमें किसी भी प्रकार कि कोई भी कोताही नहीं बरतने दी जायेगी। तो वहीं इस मौके पर उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित जितेंद्र कुमार रिंकू ने कहा कि ये मेरी जीत के साथ साथ ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू कि ही जीत है जो उन्होंने हमें हौंसला दिया कि हमसे ज्यादा बेहतर इस जिम्मेदारी को कोई दूसरा नहीं सम्भाल सकता। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू के निर्देशन में ही हमने अपने इस पद के माध्यम से इस जिम्मेदारी को निभाने का बीड़ा उठाया है क्योंकि उन्हीं के आशीर्वाद से ये जीत हमें हासिल हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button