उत्तर प्रदेशबाराबंकी

18 घंटे चली कड़ी मशक्क्त के बाद जितेंद्र का शव पुल के नीचे बरामद

18 घंटे चली कड़ी मशक्क्त के बाद जितेंद्र का शव पुल के नीचे बरामद

 

मसौली-बाराबंकी। सोमवार की देर शाम असुंतलित होकर गाडी नदी मे गिरे युवक का शव 18 घंटे बाद बेहटा बांसा मार्ग पर स्थित पुल के पास से गौताखोरो ने बरामद किया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

बताते चले कि सोमवार की देर शाम करीब 8 बजे सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतनगर निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र गौतम पुत्र देवनरायण गांव के निकट से बह रही गाड़ी नदी मे असुंतलित होकर गिर गया। शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने नदी मे तलाश की परन्तु दो दिन पहले हुई तेज बारिश के चलते पानी के तेज बहाव के कारण पता नही चल सका।

जिससे रात्रि मे ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार वर्मा ने जाल लगवा कर तलाश की लेकिन पता नही चल सका। मंगलवार को सफदरगंज पुलिस ने गौताखोरो की मदद से घटनास्थल से करीब एक किमी की दूरी पर बेहटा बांसा मार्ग पर स्थित पुल के निकट से बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button