बिहार

तेरी सहायता से जय तो मैं अनायास पा जाऊंगा

नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर के बीच मुलाकात की खबर सामने आई है। दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक बात हुई है। जिसके बाद से ही 2024 के आम चुनाव में पीके के में सहयोग की अटकलें तेज हो गईं। तमाम सियासी कयासों के बीच प्रशांत किशोर ने एक ट्वीट की खासी चर्चा हो रही है। वैसे तो नीतीश कुमार ने पीके संग मुलाकात को सामान्य बैठक करार दिया और किसी भी राजनीतिक बातचीत से इनकार करते दिखे। लेकिन प्रशांत किशोन ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की महाकाव्य रश्मिरथी की दो पंक्तियों को पोस्ट कर इशारों-इशारों में बहुत कुछ बयां कर दिया।

प्रशांत किशोर ने ट्विटर पर लिखा कि तेरी सहायता से जय तो मैं अनायास पा जाऊंगा, आनेवाली मानवता को, लेकिन, क्या मुख दिखलाऊंगा? अब ऐसे में सवाल ये है कि आखिर पीके अपने इस ट्वीट के माध्यम से किस सहायता का जिक्र कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि पीके का इशारा पटना के एक अणे मार्ग की तरफ ही है, क्योंकि उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात भी की है। वहीं मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने नीतीश संग गठबंधन या साथ को लेकर कहा कि अगर ने बिहार में एक साल में 10 लाख नौकरी दे देते हैं, तो ही कोई बात हो सकती है।  किशोर ने साल 2015 के विधानसभा चुनावों के लिए लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) के बीच गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें 2018 में जद (यू) में शामिल किया गया था और उन्हें जदयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया गया था।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button