उत्तर प्रदेशलखनऊ

जेपीएनआईसी अब एलडीए के हवाले: योगी कैबिनेट ने सपा सरकार की बनाई सोसायटी को किया भंग

सपा सरकार ने करीब 800 करोड़ रुपये खर्च कर कराया था निर्माण, लंबे समय से संचालन को लेकर चल रहा था विवाद, अब एलडीए करेगा संचालन और रखरखाव

  • जन एक्सप्रेस/लखनऊ: महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जेपीएनआईसी के संचालन की जिम्मेदारी अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को सौंपने को मंजूरी दे दी गई है। साथ ही, सपा सरकार के कार्यकाल में बनी जेपीएनआईसी सोसायटी को भंग कर दिया गया है।
    समाजवादी पार्टी सरकार ने इस बहुउद्देशीय सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से कराया था। जेपीएनआईसी को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजनों के मंच के रूप में विकसित किया गया था। इसके संचालन के लिए अलग से एक सोसायटी बनाई गई थी, लेकिन लंबे समय से इसके कामकाज और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अब एलडीए इस केंद्र का संचालन और रखरखाव करेगा। सरकार का मानना है कि इससे जेपीएनआईसी का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा और इसके उपयोग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। एलडीए की जिम्मेदारी तय होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह सांस्कृतिक केंद्र अपनी मूल भावना के अनुरूप उपयोग में लाया जा सकेगा और भविष्य में लखनऊ की पहचान का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button