कानपुर : गर्मी का प्रकोप मार्च में ही हुआ शुरू….

कानपुर: शहर में इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम पारा गुरुवार को दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से इसे 19.4 रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान ने भी उछाल मारी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री से. दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से और अधिक गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई है। लोग कह रहे हैं कि मार्च में ही यह हाल है तो मई-जून में क्या होगा।
सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार को रात का सबसे अधिक पारा दर्ज किया। नवंबर के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब न्यूनतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इससे रात में लोगों को एसी और पंखा चलाने को मजबूर होना पड़ा। दोपहर को भी तेज धूप ने शहरवासियों को परेशान किया। बीच-बीच में आ रहे तेज हवाओं के झोंकों ने धूल का गुबार उड़ाया। इससे भी वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को मौसम में लोगों को थोड़ी राहत मिली।






