उत्तर प्रदेशजौनपुर

नशे की जाल में युवा समाज के साथ साथ नाबालिक बच्चे भी फंसे

सवाल यह कि आखिर ऐसे नाबालिक बच्चों को नशीला पदार्थ देते क्यों है जिम्मेदार, इस पर भी सरकार को उठाना चाहिए कदम

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : आज के दौर में युवा पीढ़ी को सरकार आगे लाने और मजबूत करने की बात करती है। जिससे हमारे समाज और देश को मजबूती मिले। लेकिन आज सबसे ज्यादा नशे की जाल में युवा समाज ही फंसा है। 20 वर्ष के ऊपर के युवा तो इस लत में फसते ही चले जा रहे अब 10 से 15 वर्ष के बच्चे भी खुलेआम शराब और अन्य नशीला पदार्थ पीते नजर आ रहे है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
परिवार के लोगों की ढिलाई और उनके संस्कारों पर ध्यान न देना ही क्राइम को दे रहा बढ़ावा। आए दिन सड़क पर बाजारों में नशा खोरी करते खुलेआम घूम रहे नौनहिला व युवा।
प्रशासन को भी ऐसे युवा और नाबालिक बच्चे जो नशा करते नजर आए इनपर करनी चाहिए कार्यवाही। अन्यथा आए दिन बढ़ती जाएगी समाज में गंदगी।
यह वीडियो मडियाहूं क्षेत्र के बेलवा बाजार का बताया जा रहा है। जिसमे बच्चा देशी शराब खुद अपने हाथों से ग्लास में लेकर पीता दिखाई पड़ रहा है। इसको कोई रोक टोक करने वाला नहीं है। यह समाज को गंदे दिशा में ले जाता दिखाई पड़ रहा है।

नियम : किसी भी शराब की दुकान या नशे की दुकान पर शक्ति बरती जाय की नाबालिक बच्चों को नशा नहीं दिया जाएगा। बाजारों में प्रतिबंधित गुटखा, और दोहरा जैसे नशे को खुलेआम बेचा जा रहा है। इस पर भी रोक लगाना जरूरी है। इस पर पुलिस की अनदेखी साफ दिखाई पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button