उत्तराखंड

सवा लाख महिलाओं को बनाएंगे लखपति दीदी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड की सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों के जरिए आजीविका कमा रही महिलाओं की सालाना आय को एक लाख रुपये से अधिक किया जाएगा। हाथीबड़कला में आयोजित ग्राम्य विकास विभाग के लखपति दीदी सम्मान समारोह में सीएम ने यह घोषणा की।

सीएम ने कहा कि यह दौर महिला सशक्तिकरण का दौर है। सरकार मातृशक्ति के समग्र उत्थान के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में उत्तराखंड पूरे 25वर्ष का हो जायेगा, सरकार की कोशिश है कि इस अवधि में राज्य देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल जाए।

सीएम ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों की भी प्रशंसा की। कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button