दिल्ली/एनसीआर

राजीव गांधी फाउंडेशन का लाइसेंस किया रद्द

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज बड़ा फैसला लेते हुए राजीव गांधी फाउंडेशन का लाइसेंस रद्द कर दिया है। गांधी परिवार से जुड़े एक गैर सरकारी संगठन के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई हुई है। जानकारी के मुताबिक किए कार्रवाई फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई है। राजीव गांधी फाउंडेशन पर विदेशी फंडिंग कानून के उल्लंघन का आरोप है। इसको लेकर 2020 में गृह मंत्रालय की ओर से एक जांच कमेटी गठित की गई थी। अंतर मंत्रालय समिति की जांच के बाद ही यह कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं।
इस फाउंडेशन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हैं। 1991 में राजीव गांधी फाउंडेशन की स्थापना की गई थी। फाउंडेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिली जानकारी के मुताबिक आरजीएफ ने 1991 से 2009 तकमहिलाओं, बच्चों और अक्षम लोगों को मदद देने के अलावा स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और शिक्षा क्षेत्र सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम किया है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button