उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

महराजगंज: डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने गुरुवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सामान्य बैरक, महिला बैरक, कारागार चिकित्सालय सहित पूरे जेल परिसर का बारीकी से अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने बंदियों से उनकी समस्याएँ सुनीं और जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जमानत, पेशी, गवाही एवं अन्य न्यायिक प्रक्रियाओं के संदर्भ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सतत समन्वय बनाया जाए, ताकि बंदियों को आवश्यक विधिक सहायता समय से उपलब्ध हो सके। उन्होंने जेल मैन्युअल के अनुरूप कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं की नियमित समीक्षा करने एवं किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण को नियमित अंतराल पर आकस्मिक तौर पर कराते रहने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक बृजकिशोर गौतम तथा डिप्टी जेलर अभिनाश कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button