UP Breaking NewsUP POLICEUPPOLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

हाथरस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन उपजिलाधिकारियों के कार्यभार में बदलाव

जन एक्सप्रेस /हाथरस :- जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने तीन उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यभार में बड़ा फेरबदल किया है। नए तैनाती आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार शुभेन्द्र गोपाल को प्रथम कलेक्ट्रेट का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें न्यायिक सादाबाद तहसील का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं शम्स तबरेज खान को द्वितीय कलेक्ट्रेट का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें न्यायिक सदर तहसील, हाथरस का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

इसके अलावा अर्चना शर्मा को तृतीय कलेक्ट्रेट का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें न्यायिक सासनी तहसील का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार तीनों अधिकारियों को अपने-अपने प्रशासनिक दायित्वों के साथ अलग-अलग न्यायिक उपजिलाधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालना होगा।

डीएम अतुल वत्स ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और संबंधित अधिकारी अपने नए दायित्वों का तत्काल निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button