उत्तर प्रदेशचित्रकूटचित्रकूटराज्य खबरेंहादसा

चित्रकूट की काली घाटी में दो बाइक सवार हुए हादसे का शिकार

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर अपने पारिवारिक बच्चे को छोड़कर राजपुर वापस जा रहे दो बाइक सवार काली घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मानिकपुर थाना क्षेत्र के विनय नगर काली घाटी मोड़ के पास हुआ, जहां एक बाइक और ट्रैवलर गाड़ी में जोरदार भिड़ंत हुई।

काली घाटी के तीखे मोड़ पर हादसों का सिलसिला जारी

इस हादसे में मारे गए बाइक सवार बबलू सिंह पिता यशवंत सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम कुसैली राजापुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल हर्ष सिंह पिता राकेश सिंह  का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। यह घटना काली घाटी के ब्लैक स्पॉट पर हुई है, जहां चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button