देशराजनीति

हरियाणा में कांग्रेस सरकार व कुमारी सैलजा का मुख्यमंत्री बनना तय : मनोज राठी

Listen to this article

हिसार । वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज राठी ने सिरसा सहित हरियाणा की पांच सीटों पर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दावा किया है कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की होगी और कुमारी सैलजा मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सभी दस सीटें जीतने व देशभर में 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को जनता ने साफ तौर पर संदेश दे दिया है कि घमंड का अंत अवश्य होता है और भाजपा के साथ भी ऐसा ही हुआ है।

मनोज राठी ने बुधवार को कहा कि हरियाणा में भाजपा ने पिछले चुनाव में 10 सीटें जीती थी लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस ने जनता के सहयोग से अच्छा प्रदर्शन करते हुए भाजपा से पांच सीटें छीन ली है। सिरसा में पार्टी की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने न केवल अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि लाखों वोटों से जीत दर्ज करके पार्टी में अपनी मजबूती दर्ज करवाई है। इसी तरह हिसार, अंबाला, सोनीपत व रोहतक सीटें भी पार्टी ने अच्छे अंतर से जीती है। उन्होंने कांग्रेस को दिए गए अभूतपूर्व सहयोग पर जनता का आभार जताया और कहा कि जनता भाजपा की गलत व तानाशाही नीतियों से परेशान थी। कर्मचारी, किसान, मजदूर सहित हर वर्ग इस सरकार को सबक सिखाने के मूड में था और वही जनता ने कर दिखाया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button