:जौनपुरउत्तर प्रदेशजौनपुरदेशराज्य खबरें

जनसुनवाई में एसपी सख़्त, थानों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

फरियादियों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ द्वारा बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान कई फरियादियों ने कुछ थानों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को न्यायोचित एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरियादियों की शिकायतों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है, ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके।

जनसुनवाई के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सृष्टि जैन भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button