उत्तर प्रदेश

9 मार्च को होगा सामूहिक विवाह समारोह, 555 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

मुरादाबाद  । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम 9 मार्च को होगा। इस कार्यक्रम में 555 जोड़ों का विवाह कराने के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

मुरादाबाद के जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने शुक्रवार को बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम 9 मार्च को महानगर में सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार में आयोजित होगा, इसमें नगर निगम, ब्लॉक और नगर पंचायत क्षेत्र की निर्धन कन्याओं के परिजनों ने पंजीकरण कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button