लखनऊ

आजम खान के बहाने सपा की जमीन खींच रहीं मायावती

मायावती ने कांग्रेस और सपा में रह चुके इमरान मसूद को जब अक्टूबर में पार्टी में शामिल किया था और उन्हें पश्चिम यूपी की कमान दी थी, तभी से कयास लगने लगे थे कि वह अपनी रणनीति बदल रही हैं। माना जा रहा था कि इमरान मसूद के जरिए वह ऐसे वक्त में मुस्लिम वोटों पर फोकस कर सकती हैं, जब अल्पसंख्यक समुदाय के सपा से नाराज होने की चर्चाएं चल रही हैं। खासतौर पर आजम खान की विधानसभा सदस्यता छिनने, मुकदमे लगने और उन पर ऐक्शन ने यह सवाल खड़ा किया है कि अखिलेश यादव खुलकर क्यों नहीं बोलते। अब मायावती के दूत बने इमरान मसूद ने यह संदेश मुस्लिमों में देना शुरू भी कर दिया है।

अखिलेश ने बर्बाद कर दिया आजम का करियर’

आजम खान का सियासी करियर बर्बाद करने में अखिलेश यादव का हाथ बताकर इमरान मसूद ने इसका आगाज कर दिया है। उत्तर प्रदेश के संभल में बसपा के सम्मेलन में पहुंचे इमरान मसूद ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। इमरान मसूद ने कहा कि ‘अखिलेश यादव ने आजम खान का सियासी करियर बर्बाद कर दिया। आजम खान पर हो रहे जुल्म के लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘अखिलेश को अपनी जाति के लोगों का भी वोट भी नहीं मिला। इसलिए अधिकांश सीटों पर उनकी हार हुई।’ यही नहीं इमरान मसूद ने कहा कि अखिलेश यादव को वहीं सफलता मिली, जहां मुसलमानों ने उसे वोट दिया।

सपा पर भड़के मसूद, मुस्लिमों को समझते हैं गुलाम

इस मौके पर इमरान मसूद ने सपा के हाथों से मुस्लिम वोट छीनने की कोशिश के खुलकर संकेत दिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को कब तक भाजपा से नफरत के नाम पर इस्तेमाल किया जाता रहेगा। इमरान मसूद ने कहा कि मुस्लिमों के वोट लेकर सियासत करने वाले हमें धमकाने वाले, हमसे गुलामों की तरह पेश आने वाले लोगों की बातों में न आएं। इस दौरान इमरान मसूद ने सपा छोड़कर मायावती संग आने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव तो अपने लोगों के भी काम नहीं आ रहे थे। इसलिए मैंने सपा से किनारा करना ही ठीक समझा है।

मायावती ने अब BDM समीकरण पर दिया जोर, कैसे फायदे की आस

कि मायावती ने 2007 में बड़ी जीत के बाद ब्राह्मण नेताओं को महत्व दिया था। इसके जरिए वह दलितों और ब्राह्मणों को साथ लाकर सत्ता की कुंजी हासिल करने की कोशिश में थीं। हालांकि वह इस कोशिश में मुस्लिम वोटों की सियासत से दूर होती दिखीं। अब जब बसपा अपने सबसे बुरे दौर में है तो उन्होंने रणनीति बदली है। अब वह सपा के एमवाई गठजोड़ के मुकाबले बसपा का बीडीएम गठजोड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button