उत्तर प्रदेशहाथरस
पैसे की रिकवरी के लिए आई टीम पर ग्रामीणों का हमला, बैंक मैनेजर और पुलिसकर्मी घायल
दिल्ली साकेत कोर्ट के आदेश पर पहुंची टीम पर बरसे लाठी-डंडे, भगोड़े को छुड़ाने की कोशिश

जन एक्सप्रेस हाथरस।जनपद के गांव चंदगढ़ी में उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली साकेत कोर्ट के निर्देश पर पैसे की रिकवरी के लिए आई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।सूत्रों के अनुसार, टीम गांव में एक व्यक्ति को पकड़ने पहुंची थी, जो लंबे समय से भगोड़ा चल रहा था।टीम के पहुंचते ही आरोपी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।हमले में बैंक का मैनेजर और दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल घायल हो गए।सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।






