उत्तर प्रदेशबाराबंकी
रोडवेज बस की ठोकर से बाइक सवार चोटिल

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के जैदपुर सफदरगंज मार्ग पर बेल्हा बाबा मंदिर के पास मंगलवार की सुबह सफदरगंज की ओर से आ रहे जैदपुर निवासी बाइक सवार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरने से जख्मी हो गया। वही बाइक भी छतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद मौके से बस चालक बस लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से इसकी सूचना पुलिस को दी गई तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर के जाया गया। जहां पर घायल का उपचार किया गया। वही पुलिस मामले का संज्ञान लेते हुए घटना करने वाली बस की जांच में जुटी है।






