वायरल

3500 से ज्यादा कर्मचारियों की गई नौकरी

नई दिल्ली: Amazon ने भी कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ई-कॉमर्स कंपनी Amazon में काम कर चुके सॉफ्टवेयर इंजीनियर जेमी झांग ने लिंक्डइन पोस्ट में दावा किया है कि उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया है।

रोबोटिक्स टीम की छंटनी: इसके अलावा अमेजन के एक पूर्व कर्मचारी के एक पोस्ट में यह भी कहा गया है कि पूरी रोबोटिक्स टीम को पिंक स्लिप दी गई थी। लिंक्डइन के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के रोबोटिक्स डिवीजन में कम से कम 3766 लोग कार्यरत हैं। पूर्व कर्मचारी द्वारा किए गए दावों को अगर सच मान लें तो कंपनी ने 3500 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी निकाल दिया है।

कि कंपनी ने पिछले हफ्ते ही हायरिंग फ्रीज की घोषणा की थी। पिछले हफ्ते अमेजन ने एक इंटरनल मेल में बताया था कि कंपनी व्यापक आर्थिक माहौल के कारण हायरिंग फ्रीज शुरू करेगी। कंपनी में पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेथ गैलेटी के मुताबिक हायरिंग फ्रीज कुछ महीनों तक चलेगा।

उन्होंने कहा- हम अगले कुछ महीनों के लिए इस ठहराव को बरकरार रखने की उम्मीद करते हैं। हायरिंग फ्रीज होने के बावजूद, कंपनी कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए नए कर्मचारियों को नियुक्त करेगी और साथ ही स्वेच्छा से कंपनी छोड़ने वाले कर्मचारियों के लिए रिप्लेसमेंट भी करेगी।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button