उत्तराखंड

कांग्रेस जनता के मुद्दे उठाती है : नवीन जोशी

देहरादून । रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत गुरुवार को रायपुर तपोवन में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी की उपस्थिति में स्थानीय कांग्रेसजनों और आम जनता की बैठक की। इसमें नगर निगम देहरादून क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं एवं क्षेत्रीय जनता की समस्याओं व जनहित से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा हुई।

नवीन जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी पार्षद नगर निगम सदन में जनता से जुडे़ मुद्दों को प्रमुखता से उठाते आये हैं। क्षेत्रीय जनता को होने वाली समस्याओं को नगर निगम प्रशासन के सामने उठाया जायेगा। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन से भी वार्ता कर छोटे व्यापारियों, ठेली, फड लगाने वाले लोगों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर वर्ग की हितैषी है तथा सदैव आम आदमी की बुनियादी सुविधाओं की लडाई लड़ती आ रही है हमें सभी को साथ लेकर चलना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button