उत्तर प्रदेश

युवती से पडोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास…

फतेहपुर : दीवार फांदकर घर में सो रही युवती से पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर परिजनों की नींद खुली। हाथापाई कर युवक भागने की कोशिश में दीवार से टकराने से घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराया है।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री रात घर में सो रही थी। करीब रात साढ़े 11 बजे गांव का विपिन दीवार फांदकर घर में घुस आया। वह पुत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। पुत्री का शोर सुनकर उसकी नींद खुली। उसने पुत्री को बचाने का प्रयास किया। उसके साथ विपिन ने मारपीट की। उसे जमीन पर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी दी।

पुत्री को धक्का देकर भागने लगा। चीख पुकार पर बेटों और पति ने विपिन को पकड़ने की कोशिश की। बाउंड्री फांदकर भागने के चक्कर में विपिन दीवार से टकरा गया। उसके सिर और पैर में चोट लगी। उसे पकड़ने के बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देकर सुपुर्द किया। प्रभारी निरीक्षक रामशंकर सरोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button