मध्यप्रदेश

आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण आज

भोपाल । आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराएंगे। कार्यक्रम जबलपुर के अग्रवाल बारात घर शीतलपुरी में होगा। कार्यक्रम में करीब 5 हजार पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।

बता दें कि मध्य प्रदेश में अब तक आम आदमी पार्टी के संगठन पदाधिकारियों की तीन लिस्ट जारी हो चुकी हैं। तीसरी लिस्ट में शामिल 5 हजार से पदाधिकारियों का जबलपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अतुल शर्मा ने बताया कि जबलपुर में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह बड़ा शपथ ग्रहण कार्यक्रम है। कार्यक्रम में करीब 5 हजार लोगो को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब 10 हजार पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button