पिता जी के जन्मदिवस के पर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित
विशाल विक्रम सिंह ने जानउनका हाल-चाल

जन एक्सप्रेस/प्रतापगढ़ : नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्व हरि प्रताप सिंह के 70 वें जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा प्रेमलता सिंह के बेटे विशाल विक्रम सिंह ने अपने पिता जी के जन्मदिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करते हुए उनका हाल-चाल जाना।
स्वस्थ होने की प्रार्थना की
इसके साथ ही उनके जल्द ही स्वस्थ होने की प्रार्थना की। नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र विशाल विक्रम सिंह के हाथों से फल पाकर अस्पताल में भर्ती मरीजों के चेहरे खिल उठे लोगों ने विशाल विक्रम सिंह को आशीर्वाद देते नजर आए। पूरे अस्पताल परिसर में भर्ती मरीजों को फल वितरित करते हुए अपने पिता स्व हरि प्रताप सिंह को याद किया। उन्हीं के बनाए हुए अच्छी विचारधाराओं से जनता की सेवा करने का मन में संकल्प लिया विशाल विक्रम ने कहा कि पिताजी के छूटे हुए अधूरे काम को मैं पूरा करूंगा।
समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे
नगर पालिका क्षेत्र की जनता को अपना परिवार समझते थे। मेरे पिताजी और मैं भी अपना परिवार समझता हूं क्षेत्र के लोगों को नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह के देवर विनय प्रताप सिंह बब्बू अपने भतीजे विशाल विक्रम के साथ फल वितरित किया। फल वितरण कार्यक्रम में बहुत से समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।