असलहे के बल पर बदमाशों ने युवक से मारपीट व बाइक लूटने का प्रयास
पुलिस मामले की जांच में जुटी

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : शाहगंज नगर अयोध्या मार्ग स्थित आर के इंस्टीट्यूट से जेएनम की पढाई कर घर लौट रहे छात्र से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने असलहे के बल पर आतंकित कर बाइक छीनने का प्रयास किया। शोरगुल सुनकर भीड़ इकट्ठा होते देख बदमाश मौके से फरार हो गए। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के नंदाव गांव निवासी 22 वर्षीय आशुतोष पुत्र डा प्रभुवन नगर के पान दरीब मे किराए के मकान में रहते हैं। जेएनम की पढाई फैजाबाद रोड स्थित आर के इंस्टीट्यूट मे करता है। मंगलवार की दोपहर उक्त कालेज से अपने आवास पर आ रहा था। पीड़ित का आरोप है कि कालेज से 200 मीटर की दूरी पर बाइक लेकर पहुंचा ही था। उसी दौरान बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर आतंकित कर बाइक रोककर युवक से मारपीट कर बाइक छीनने लगे। युवक के शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठा होते देख बदमाश बाइक छोडकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।






