उत्तर प्रदेशजौनपुर

मेड़ काटने को लेकर भिड़े दो पक्ष, मारपीट में एक घायल

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : भागलपुर गांव में खेत का मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष के दुखी गौतम का आरोप है कि उसके बगल मे पट्टीदार रामसेवक का खेत हैं। बुधवार को रामसेवक ने खेत का मेड़ काटकर लगभग तीन फिट उसकी भूमि में खेत बना लिए। विरोध करने पर उनके साथ तीन और लोगों ने प्रार्थी को दौड़ा कर लात घूंसो से पिटाई कर दिए। पीड़ित के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button