उत्तराखंड

रेस्टोरेंट के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाले छत्तीसगढ़ से पकड़े गए

देहरादून । उत्तराखंड एसटीएफ ने नामी गिरामी कंपनियों मैक डोनाल्ड केएफसी आदि के रेस्टोरेंट फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सदस्यों को वारंट बी के माध्यम से छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। इन्हें देहरादून लाया गया है।

इस तरह की एक शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुई थी, जिसमें देहरादून निवासी शिकायतकर्ता ने इस घटना की जानकारी दी थी कि केएफसी रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी लेने के नाम पर उससे 24,30,500 रुपये की ठगी हुई है। मुकदमा दर्ज कर इसकी विवेचना त्रिभुवन रौतेला को सौंपी गई। विवेचना में पता चला कि अभियुक्त गणाें ने गैंग के रूप में कार्य कर फेक वेबसाइट बनाकर फ्रैन्चाइज़ी देने के नाम पर सम्पूर्ण भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों में धोखाधड़ी की जा रही है।

इस विवेचना के तहत टीम का गठन किया गया और इस घटना को करने वाले छत्तीसगढ़ निवासियों को पाया गया जहां अभियोग पंजीकृत कराकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसमें से कुछ आरोपित सेंट्रल जेल दुर्ग छत्तीसगढ़ में निरुद्ध थे, जिन्हें वारंट बी पर न्यायिक अभिरक्षा में देहरादून लाया गया। इन आरोपितों में सूरज कुमार निवासी नवादा बिहार के साथ राम प्रवेश प्रसाद के नाम शामिल हैं। दोनों नवादा बिहार के ही रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button