मध्यप्रदेश

विदेश की धरती पर भारत की आलोचना करने वाला सच्चा देशभक्त नहीं हो सकता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कर्नाटक में हैं। कर्नाटक चुनाव को देखते हुए भाजपा वहां अपनी पूरी ताकत लगा रही है। आज बेलगावी में शिवराज ने ‘ओबीसी सम्मेलन’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जबरदस्त निशाना साधा। शिवराज ने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने की बात करते हैं लेकिन भारत तोड़ने वालों के साथ चलते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में भारत की आलोचना कर रहे थे। जो व्यक्ति दूसरे देश में अपने देश की आलोचना करे क्या वो देशभक्त हो सकता है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संसद में या बाहर बोल नहीं सकते और दुनिया में भारत की बुराई कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश को कहां से कहां पहुंचा दिया।

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक गौरवशाली, वैभवशाली, संपन्न एवं शक्तिशाली भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले हम दुनिया में सम्मान की नजर से नहीं देखे जाते थे, छोटे-छोटे देख हमें आँख दिखाते थे। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि OBC समाज परिश्रमी, ईमानदार व देशभक्त है। यह भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती है कि एक ओर एक जनजातीय बहन द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं, वहीं दूसरी ओर पिछड़े वर्ग से आने वाले नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं।

इससे पहले मीडिया से बात करते हुए शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी सच्चे भारतीय नहीं हैं। उन्होंने विदेश में जाकर देश की प्रतिष्ठा को माटी में मिलाने का काम किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कोई भी सच्चा देशभक्त विदेश में जाकर अपने देश के विषय में अनर्गल प्रलाप नहीं कर सकता। उन्होंने सवाल किया कि क्या सेना का मनोबल गिराना, चीन की भाषा बोलना सच्चे भारतीय के लक्षण हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button