उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर में ‘ऑपरेशन महाकाल’ शुरू: भूमाफिया, वसूलीबाज और भ्रष्टाचारियों पर चलेगा कानून का बुलडोजर

जन एक्सप्रेस कानपुर: वसूलीबाज और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। 5 अगस्त से शुरू हुए ऑपरेशन_महाकाल के तहत अब कोई भी दबंग, सफेदपोश या भ्रष्ट कर्मचारी बख्शा नहीं जाएगा। जनता की शिकायतों के आधार पर चिन्हीकरण होगा और दो या अधिक शिकायत मिलने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के अंतर्गत उन भूमाफियाओं और वसूली करने वाले नेटवर्क पर शिकंजा कसा जाएगा जो वर्षों से गरीबों, किसानों और आम लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। पुलिस अब न सिर्फ अवैध कब्जों की जांच करेगी, बल्कि ऐसे मामलों में मददगार बने अधिकारियों और कर्मचारियों की भी पहचान कर सख्त कानूनी कदम उठाएगी।

कानपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि वे किसी ज़मीन कब्जे, अवैध वसूली या दबाव की शिकार हैं, तो सामने आएं। ऑपरेशन महाकाल अब जनता की आवाज़ बनेगा और हर शिकायत पर सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह अभियान कानपुर में कानून व्यवस्था को नए सिरे से स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button