उत्तर प्रदेशलखनऊ

पंकज चौधरी बने यूपी बीजेपी अध्यक्ष, सीएम योगी बने प्रस्तावक

जन एक्सप्रेस लखनऊ|उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को लखनऊ स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के प्रस्तावक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने।प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया के तहत बीजेपी के सभी सांसदों को लखनऊ बुलाया गया था। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी द्वारा सभी सांसदों को आमंत्रित किया गया था और पार्टी नेतृत्व ने तय किया कि कौन नामांकन करेगा।प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यालय पहुंचे।मुख्यमंत्री का काफिला ऑन रूट होने के कारण केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े का वाहन कुछ समय के लिए लोकभवन के पास फंस गया, जिसे वायरलेस संदेश के माध्यम से समन्वय कर बीजेपी कार्यालय तक पहुंचाया गया।प्रदेश कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और कार्यालय के मुख्य द्वार अस्थायी रूप से बंद रखे गए। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पंकज चौधरी के नामांकन के साथ ही प्रदेश संगठन में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। इसे आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button