बहराइच

107 वर्ष की उम्र में पूर्व प्रधान राम मिलन मिश्र का निधन

रविवार को हुआ अंतिम संस्कार, शोक में डूबे रहे गांव जेवार के लोग

बहराइच। प्रतिष्ठित समाचार पत्र के स्थानीय पत्रकार रुद्र प्रताप मिश्र के ताऊ,15 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक महावीर प्रसाद मिश्र के पिता पूर्व ग्राम प्रधान बसन्तपुर ऊदल राम मिलन मिश्र का शनिवार देर रात निज निवास ग्राम रामनगर में निधन हो गया। वह 107 वर्ष के थे, और पिछले कुछ दिनों से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव रामनगर में किया गया। श्री मिश्र के निधन पर सीमांचल पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राम प्यारे इण्टर कॉलेज बाबागंज में एकत्रित होकर 2 मिनट का मौन धारण कर, ईश्वर से प्रार्थना कर उनकी पवित्र आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को सहन शक्ति प्रदान के लिये शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एसके मदेशिया, रावेंद्र कुमार शर्मा, राजू वर्मा, मो. असरार, राज कुमार शर्मा, भुवन भास्कर वर्मा, रियाज अहमद, अशोक पाठक, जमील अहमद अंसारी, जुनेद अंसारी, पप्पू गुप्ता सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button