वायरल

पतंजलि ढेलेदार त्वचा रोग का समाधान खोजने पर काम कर रही है

बाबा रामदेव ने शुक्रवार को कहा कि पतंजलि समूह लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) या मवेशियों में ढेलेदार त्वचा रोग का समाधान खोजने पर काम कर रहा है। इस बीमारी से लगभग एक लाख गायों की मौत हुई है। रामदेव ने सुझाव दिया कि सरकार को इस बीमारी के बारे में जागरूकता पैदा करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बीमारी ‘‘पाकिस्तान से आई हो सकती है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार को इस बात की भी जांच करनी चाहिए कि यह बीमारी देश में कैसे आई और कई राज्यों में कैसे फैल गई।

रामदेव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम लंपी स्किन डिजीज वायरस पर काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस बीमारी से करीब एक लाख गायों की मौत हो चुकी है। रामदेव ने कहा कि इस बीमारी ने हरिद्वार में उनके आश्रय गृह में कई गायों को भी प्रभावित किया लेकिन एक भी गाय की मौत नहीं हुई। उन्होंने कहा, ‘‘हमने गिलोय जैसी आयुर्वेदिक दवाओं से गायों का इलाज किया। बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाली गायें इस बीमारी से संक्रमित नहीं थीं।’’ एलएसडी गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा सहित एक दर्जन से अधिक राज्यों में फैल चुका है।

पशुपालन विभाग द्वारा रखे जाने वाले आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी ने 197 जिलों में 16.42 लाख मवेशियों को प्रभावित किया है और जुलाई से 11 सितंबर, 2022 के बीच 75,000 मवेशियों की मौत हुई है। एलएसडी एक संक्रामक वायरल बीमारी है जो मवेशियों को प्रभावित करती है और उनमें बुखार, त्वचा पर गांठ का कारण बनती है और इससे मृत्यु भी हो सकती है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button