दिल्ली/एनसीआर

आतिशी समेत AAP नेताओं की याचिका

दिल्ली:  एक अदालत ने सत्येंद्र जैन, आतिशी, राघव चड्ढा, दुर्गेश पाठक और सौरभ भारद्वाज सहित आप नेताओं के उस आवेदन को खारिज कर दिया, जिसमें भाजपा नेता छैल बिहारी गोस्वामी द्वारा दायर एक मामले में मानहानि के अपराध से बरी करने की मांग की गई थी। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि “कानून में यह पहले ही तय हो चुका है कि समन मामले में निचली अदालत द्वारा आरोपी को बरी करने या समन आदेश को वापस लेने/समीक्षा करने की कोई गुंजाइश नहीं है। इसलिए, आरोपी व्यक्तियों की वर्तमान मामले से आरोपमुक्त करने की याचिका खारिज की जाती है।
छैल ने अपनी शिकायत में कहा कि आप नेताओं ने दिसंबर 2020 में प्रेस कॉन्फ्रेंस, ट्वीट और कई अन्य माध्यमों से मानहानिकारक बयान दिए कि एमसीडी के भाजपा नेताओं ने 2,400 करोड़ रुपये से अधिक के धन का दुरुपयोग किया है। छैल ने कहा है कि आरोपी जनता को गुमराह कर रहे हैं और भाजपा की नकारात्मक छवि बना रहे हैं। आप नेताओं को मानहानि के आरोप में तलब किया गया है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button