UP POLICEउत्तर प्रदेशजौनपुर

मंदिरों व मेलो से आभूषण चुराने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: स्थानीय तहसील क्षेत्र के बरसठी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो मंदिरों और मेलो में श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर सोने-चांदी के आभूषणों और पैसों को चुराता था। यह गिरोह खास रणनीति से काम करता था, जिसमे महिलाएं प्रमुख भूमिका निभाती थी। पुलिस ने गिरोह की पांच महिलाओं और एक पुरुष को धर दबोचा है उनके पास से 19700 रुपए नकद और एक बुलेरो वाहन भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि, ये गिरोह लंबे समय से क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जाकर श्रद्धालुओं के आभूषण और पैसों को लूटता था। घटना को अंजाम देने के बाद आभूषणों को बेचकर जो राशि मिलती थी, आरोपी उसे आपस में बांट लेते थे। पुलिस के अनुसार यह शातिर गिरोह पूर्व में वाराणसी पुलिस द्वारा चैन स्कैचिंग और रुपयों के लूट मामले में जेल भेजे जा चुके है। थाना निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि, एक सप्ताह पूर्व 20 मई को क्षेत्र के गहलाई गांव निवासी राकेश कुमार यादव परिवार के साथ रायपुर दुर्गा देवी मंदिर पर दर्शन-पूजन करने गए थे। जहा भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से सोने की चैन चोरी कर ली गई थी। पीड़ित ने बरसठी पुलिस को लिखित तहरीर देकर बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने बताया कि, विवेचना के दौरान मंदिर पर लगे सीसीटीवी कैमरे मे एक संदिग्ध महिला का चेहरा दिखा। पुलिस मामले की पड़ताल में लगी ही थी कि, इसी बीच मुखबिर ख़ास से सूचना मिली कि गिरोह एक बार फिर मंगलवार को उक्त मंदिर पर चोरी की घटना का पुनरावृत्ति करने पहुचने वाला हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सादे व वर्दी में भीड़ के बीच मेले में तैनात हो गई। इस दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर सीसीटीवी में देखी गई गाजीपुर जिले की मुख्य अभियुक्ता अपने गिरोह के साथ संदेहास्पद रूप से दिखी, पुलिस ने बताया कि, भीड़ में महिला आरक्षीगण के माध्यम से पूरे गिरोह को एक साथ धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों में तारा पत्नी रामाश्रय थाना फूलपुर वाराणसी, मंगरा पत्नी जुल्मी थाना जलालपुर जौनपुर, गीता पत्नी राजकुमार थाना सिंधौरा वाराणसी, मीरा पत्नी राकेश हरिजन थाना सिंधौरा वाराणसी, रीता पत्नी मुसेराम थाना कोतवाली गाजीपुर, संतोष राम पुत्र कमला राम थाना नंदगंज गाजीपुर हैं। पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वही गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उपनिरीक्षक रामभवन यादव व हरेंद्र राम, हेड कांस्टेबल कालिका यादव व हरीश यादव, कांस्टेबल रिजवान अली, महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह व संजना सिंह शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button