कानपुर कोर्ट पेशी से भागे अपराधी के साथ पुलिस मुठभेड़
कंपनी अंडरपास के पास से किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/कानपुर नगर: पनकी पुलिस ने कोर्ट से भागे शातिर अपराधी आरिफ उर्फ माठा को चंद घंटा में ही मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर अरेस्ट कर लिया। कोर्ट के बाहर निकलते ही उसने तमंचे का इंतजाम किया। उसके बाद बाइक लूट कर भाग गया। वह किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। इससे पहले पनकी पुलिस को उसके बारे में सूचना मिल गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन पता कर घेराबंदी की उसके बाद पनकी कपली पुलिया के पास उसे घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे पकड़ लिया। मामले में डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को कोर्ट में जेल से पेशी के लिए जा रहा शतिर अपराधी आरिफ उर्फ माठा पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। वह पनकी का रहने वाला है। आरिफ के खिलाफ लूट चोरी हत्या का प्रयास मादक पदार्थ तस्करी समेत अन्य 12 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही शातिर आरिफ पनकी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भागने के बाद से पान की थाने की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
कंपनी अंडरपास के पास से किया गिरफ्तार
पनकी पुलिस को देर रात कपली अंडरपास पनकी में शातिर आरिफ की लोकेशन मिली थी। पनकी पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर सीधे पैर झोंक दिया और भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान एक गोली बदमाश के बाएं पैर में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक बाइक मिली। वह बाईक भी चोरी की थी। इसके साथ ही एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पूछताछ में बताया कि वह कोर्ट से बाहर निकलते ही बाइक चोरी करके भागा था। इसके साथ ही फरारी काटने के लिए रुपए के इंतजाम के लिए तमंचा लेकर देर रात लूट की वारदात को अंजाम देने निकला था। पनकी पुलिस ने उसे किसी वारदात को अंजाम देने से पहले ही अरेस्ट कर लिया। घायल बदमाश को हैलेट में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया है