उत्तर प्रदेशमहाकुम्भनगरराज्य खबरें

प्रयागराज के एंट्री प्वाइंट बंद, श्रद्धालु जहां के तहां रुके: लाखों श्रद्धालु परेशान

जन एक्सप्रेस/ प्रयागराज: कुंभ मेला क्षेत्र और शहर के सभी एंट्री प्वाइंट अचानक बंद कर दिए गए हैं, जिससे लाखों श्रद्धालु जहां थे वहीं ठहर गए हैं। 20-20 किलोमीटर पैदल चलने के बावजूद श्रद्धालु कुंभ क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई है कि कई जगह अफरातफरी की स्थिति बन गई है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही कि कौन सा रास्ता खुलेगा और कब तक श्रद्धालुओं को अंदर जाने की अनुमति मिलेगी।

पुलिस अधिकारियों की मनमानी, आम श्रद्धालु बेहाल
मेला क्षेत्र में व्यवस्था संभालने के लिए तैनात दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों ने पूरी व्यवस्था को अपनी निजी जागीर बना लिया है। एंट्री प्वाइंट पर मौजूद दरोगा और सिपाही सिर्फ पुलिस अधिकारियों, उनके परिजनों और वीआईपी लोगों को सीधे प्रवेश दे रहे हैं, जबकि आम श्रद्धालुओं के लिए सभी रास्ते बंद हैं। प्रशासन की ओर से माइक से लगातार ऐलान किया जा रहा है कि जहां जो भी घाट दिखे, वहीं स्नान करके वापस लौट जाएं, जिससे दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी है।

बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे बेहाल, बुनियादी सुविधाएं नदारद
सबसे खराब स्थिति नागवासुकी मंदिर के पास देखी जा रही है, जहां अव्यवस्था अपने चरम पर पहुंच चुकी है। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे प्यास से परेशान हैं, लेकिन पीने के पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं है। धक्का-मुक्की और अव्यवस्था के कारण कई श्रद्धालु चोटिल भी हो गए हैं। शासन स्तर पर मॉनिटरिंग न होने के कारण पूरी मेला व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और आम आदमी के लिए कुंभ क्षेत्र में प्रवेश करना एक असंभव सपना बन गया है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button