उत्तराखंडटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

उत्तराखंड रोडवेज बसों की निगरानी अब जीपीएस और सीसीटीवी कैमरों से होगी

जन एक्सप्रेस/ उत्तराखंड : उत्तराखंड के सभी रोडवेज बसों में अब जीपीएस और ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरें की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। इस कदम से परिवहन निगम प्रबंधन को बसों के संचालन, माइलेज और सवारियों की शिकायतों की बेहतर निगरानी करने में मदद मिलेगी। एमडी रीना जोशी ने बताया कि जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे को एक ही कंट्रोल रूम से ट्रैक किया जा सकेगा। जिससे प्रदेश में हो रहें समस्याओं को बारे में सरकार को खबर मिल सके।

इस प्रोसेस से लगाए जाएंगे जीपीएस और ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरें
उत्तराखंड निगम रीमा जोशी द्वारा अधिकारीयों को कार्य करने के निर्देश दिए जा चुके है। सबसे पहले उन कंपनियों को बुलाया जाएगा जो बसों में जीपीएस और ऑनलाइन सीसीटीवी की सुविधा उपलब्ध करा सकें। जीपीएस लगाने से एक फायदा ये भी होगा कि रोडवेज की बसें निर्धारित से अलग मार्गों से नहीं चलेंगी। इससे बस में सवारियों की शिकायतें आने का सिलसिला कम हो जाएगा। ड्राइवर, कंडक्टर भी और अधिक अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे सकेंगे।

बस कर्मचारियों के साथ यात्रियों को भी होगी सुविधा
जीपीएस और ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरें के लगने से बस कर्मचारियों के साथ साथ यात्रियों को भी राहत मिलेगी। रास्ते में चल रहे बस में अगर कुछ परेशानी होती है तो उसे तुरंत ठीक किया जा सकता है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस नियम को लाया गया है जिससे किसी भी घटना की तुरंत जानकारी मिल सकेगी और शिकायतों में कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button