उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

नवरात्र की तैयारीयां हुई तेज सजने लगे पंडाल

नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूजा के भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज बाजार में नवरात्रि के आगमन से पूर्व तैयारियां जोरों पर हैं। यहां तृप्ति दुर्गा पूजा समिति शम्भूगंज और नौपेडवा में राम जानकी दुर्गा सहित बक्शा , लखौवा, शिवगुलामगंज अन्य स्थानों पर साफ-सफाई और पंडालों की सजावट का काम पंद्रह दिन पहले से ही शुरू हो गया है।

पूजा पंडाल समितियों द्वारा इस बार सीसीटीवी कैमरे से कङी नजर रखी जाएगी और दर्शनार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। समितियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की जाएगी ताकि दर्शन सुचारु रूप से हो सकें।

तृप्ति दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पिंटू सोनी,उपाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रहरि,कोषाध्यक्ष अवनीश निगम, सचिव अंशु मोदनवाल,सहित अन्य सदस्य पंडाल के सुंदरीकरण और उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करने में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button