मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में की जनसभा

बलिया । 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में तुष्टिकरण की राजनीति होती थी। आज उसी उत्तर प्रदेश में तुष्टिकरण नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक के सशक्तिकरण की राजनीति हो रही है। अब पर्व आने पर उपद्रव नहीं होते। उपद्रव का उत्सव ने स्थान ले लिया है। मुख्यमंत्री निकाय चुनाव में बुधवार को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विपक्षी दलों पर निशाना साधते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह वही प्रदेश है जहां 2017 के पहले जिन युवाओं के हाथों में तमंचे होते थे, आज उन्हीं युवाओं के हाथों में टेबलेट पहुंचा कर टेक्नोलॉजी के साथ उनके टैलेंट को जोड़कर उनकी प्रतिभा का लाभ प्रदेश और देश को दिलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री बलिया की अपनी जनसभा में पूरे तेवर और पुराने अंदाज में भी दिखे।
उन्होंने कहा कि 2017 के बाद व्यापारी सीना तान के और अपराधी गले में तख्ती डालकर जान की भीख मांगता दिखाई दे रहा है। आज कोई रंगदारी नहीं वसूली कर सकता।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, रविंदर कुशवाहा, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सकलदीप राजभर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व विधायक धनञ्जय कन्नौजिया, छट्ठू राम, संत कुमार गुप्त मिठाई लाल, वशिष्ठ नारायण सोनी व अमरजीत सिंह आदि थे।