उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण जनता महंगाई से त्रस्त

जनहित के मुद्दों पर सक्रिय हुई जिला यूथ कांग्रेस

जन एक्सप्रेस,गाजियाबाद/  जिला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने देश में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई से पीड़ित जनता की आवाज को बुलंद करने लिए आंदोलन फूंक दिया है। इसी क्रम में शनिवार को क्षेत्र के होटल मेला प्लाजा पर एकत्रित हो कर जीटी रोड तक पदयात्रा कर जिला मुख्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के दौरान महंगाई से जनता को राहत दिए जाने को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।

इस अवसर पर युथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी ने कह कि देश की जनता केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई और विकास योजनाओं से वंचित है। देश के आम शहरी और नागरिकों जीवन-यापन कठिन बना दिया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के मूल्य में 50 रुपए की वृद्धि तथा पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि ने मध्यमवर्गीय और निम्नवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है।यूथ जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी ने कहा कि आम नागरिकों के मासिक बजट पर इस बढ़ती महंगाई का सीधा प्रभाव पड़ा है। रसोई का खर्च दोगुना हो गया है, ट्रांसपोर्ट और आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। किसान, श्रमिक, विद्यार्थी और छोटे व्यापारी सभी वर्ग आज त्रस्त हैं।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार आवश्यक वस्तुओं पर लगने वाले टैक्स की समीक्षा कर देश के आमजन को राहत देने हेतु त्वरित कार्यवाही करे ,जिससे जनता को राहत मिले । धरना प्रदर्शन में प्रदेश में शामिल महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि युथ कांग्रेस का यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि जनता की पीड़ा को आवाज़ देने हेतु है। जनता के समस्याओं के प्रति कांग्रेस संवेदनशील है।
युथ कांग्रेस के महंगाई पर धरना प्रदर्शन में युवाओं के साथ मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम अहमद (सैफी) साहिबाबाद के कांग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता उमेश शर्मा, वरिष्ठ नेता अश्विनी त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष पंडित मनोज कौशिक,प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस इमरान मलिक , अल्पसंख्यक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वली हसन, एससी एसटी जिला अध्यक्ष सूर्यकांत, महानगर अध्यक्ष आशीष प्रेमी, वरिष्ठ नेता शशि भूषण शर्मा, सेवा दल प्रदेश महासचिव प्रेमप्रकाश चीनी,पूर्व महानगर उपाध्यक्ष विक्रांत चौधरी, पीसीसी सदस्य महेंद्र गोतम, युवा नेता सुरज झा,यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष उज्जवल गर्ग,ताज राणा, राजकुमार राजू, पूर्व जिला महासचिव मो युनुस,विजय कुमार, विनोद त्रिपाठी,अरुण शर्मा, राकेश, एडवोकेट चन्द्र पाल, राजिंदर त्यागी,राम अवतार कश्यप, सेवा दल महानगर अध्यक्ष विनित शर्मा, सरफराज, इसराइल, सलमान, निशांत शर्मा, बिट्टू पंडित, अन्नु कुमार, वरिष्ठ नेता सुनील भारती समेत अन्य लोग शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button