UP POLICEअपराधउत्तर प्रदेशजौनपुर

पूर्वांचल का कुख्यात गौ तस्कर कल्लू कंकाली मुठभेड़ में गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर जिले में पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी। थाना लाइन बाजार पुलिस ने बीती रात पूर्वांचल के कुख्यात गौ तस्कर नसीम अहमद उर्फ कल्लू कंकाली को एक हल्की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी के पास से 32 बोर की एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और 660 रुपये नकद बरामद हुए।

कल्लू कंकाली, खेतासराय थाना क्षेत्र के लेदरही गांव का निवासी है। इस पर मैनपुरी, एटा, इटावा, खुटहन और खेतासराय जैसे थानों में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

इसके खिलाफ गौवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई बार कार्यवाही हो चुकी हैं ।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के अनुसार, कल्लू कंकाली आज भी कई जिलों की पुलिस के लिए वांटेड इनामी अपराधी है।

एसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नेवादा अंडरपास के पास घेराबंदी की। आरोपी पुलिस को देख भागने लगा और फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में वह घायल हुआ और गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button