चित्रकूट

खरीदी गई भूमि पर कब्जा न कर पाने को लेकर महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार

जन एक्सप्रेस संवाददाता | चित्रकूट

जिले के मऊ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरिया कला की चुनिया देवी पत्नी शिव लाल यादव ने भखरवार ग्राम पंचायत के निवासी राशिद अली पुत्र इंद्राज अली से गाटा संख्या 791 जिसका रकबा- 228 हेक्टेयर भूमि बैनामा से खरीदा था।जिसकी चौहद्दी दक्षिण में रोड है ,उत्तर में केशव है, पूर्व में केशव है ,पश्चिम में मोहन आदि हैं। पीड़िता जब अपने खेत में खेती करने गई तब खजुरिया कला के ही अपराधी व दबंग किस्म के केशव पुत्र शु्कुरू ने चुनिया देवी को गाटा 791 में कब्जा नहीं करने दे रहा। चुनिया देवी द्वारा खरीदे गाटा से केशव के पेड़ का कोई संबंध नहीं है लेकिन ग्राम का केशव कोरी पुत्र सुकरू फर्जी ढंग से धमकाकर चुनिया देवी और उसके बच्चों को खेती नहीं करने दे रहा है। इसी मामले में न्यायालय अपर आयुक्त प्रशासन चित्रकूट धाम मंडल बांदा ने अपने निर्णय में गाटा संख्या 791 रकबा-228 हेक्टेयर में केशव का कोई हिस्सा नहीं है। केशव बेवजह उसमें आपत्ति कर रहा है जबकि उसके खेत और पेड़ अलग हैं। फिर भी केशव अपनी दबंगई के बल में चुनिया देवी को खेती नहीं करने देता और फर्जी आपत्ति अधिकारियों को मिलाकर दे देता है। सही ढंग से खरीदी जमीन पर कब्जा नहीं कर पा रही हैं। पीड़ित महिला ने इस मामले को लेकर मऊ उपजिलाधिकारी को केशव पुत्र शु्कुरू के खिलाफ शिकायती पत्र दिया जिसमें जांच में केशव को गलत ठहराया है। थाना रैपुरा पुलिस ने धारा151/ 107 /116 फौजदारी के अंतर्गत कार्रवाई भी की है। चुनिया देवी पत्नी शिवलाल यादव को और उसके बच्चों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी केशव दे रहा है ।मारने की धमकी देने पर पीड़ित महिला ने कार्यवाही की आस से फिर से मऊ उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button