उत्तर प्रदेश

2024 में यूपी में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता : रामगोविंद चौधरी

बलिया । घोसी विधानसभा उपचुनाव में मिली सफलता से उत्साहित सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि 2024 का चुनाव समय पर हो या समय से पहले, भाजपा और उसकी सहयोगी पैसा पार्टियों का खाता भी नहीं खुलेगा।

उन्होंने कहा कि इसका संदेश घोसी की जनता ने उप चुनाव में दिया है। देश के अन्य क्षेत्रों में भी लोग वैसा ही जवाब देने के लिए तैयार खड़े हैं। बस चुनाव का एलान होने दीजिये। अपने जगदीशपुर स्थिति आवास पर रविवार को पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के जोन प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि घोसी में केवल भाजपा उम्मीदवार और पार्टी ही नहीं, अडानी, अम्बानी और ललित मोदी जैसों के लिए एजेंट के रूप में काम कर रही डबल इंजन की पूरी सरकार चुनाव लड़ रही थी। बावजूद इसके बुरी तरह हार हुई। कहा कि प्रशासनिक गुंडई नहीं होती तो यह अंतर एक लाख से अधिक मतों का होता। उन्होंने कहा है कि इस बार घोसी में केवल भाजपा उम्मीदवार और उनकी पार्टी की हार नहीं हुई है, इस बार दलबदल की भी हार हुई है। जातिवाद, नफरत और पैसे की हार हुई है।

सपा के राष्ट्रीय सचिव श्री चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप घोसी में सुधाकर सिंह की जीत भी केवल सपा की जीत नहीं है, यह लोकतन्त्र की जीत है। संविधान और सदभाव की जीत है। यह समाजवाद की और उन सभी राजनीतिक कार्यकर्ताताओं की जीत है जो भारतीय संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत इंडिया गठवंधन में शामिल सभी दलों की जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button