उत्तर प्रदेशचित्रकूट

राजस्व वसूली, सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग और विकास कार्यों पर सख्ती

जिला कृषि अधिकारी गैरहाजिर, खनिज विभाग और एमओयू की खराब रैंकिंग पर नोटिस जारी

जन एक्सप्रेस चित्रकूट। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम की अध्यक्षता में राजस्व, कर-करेत्तर, भूमि अधिग्रहण और सीएम डैशबोर्ड से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभागों की प्रगति, आरसी की वसूली, शिकायतों के निस्तारण और सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे:

कृषि अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी:
जिला कृषि अधिकारी बैठक में मौजूद नहीं थे, इस पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।

खनिज व एमओयू की खराब रैंकिंग पर सख्ती:
सीएम डैशबोर्ड में खनिज विभाग और एमओयू उद्यमी मित्र की रैंकिंग बहुत खराब पाई गई। इस पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

कर व करेत्तर विभागों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश:
जिन विभागों को शासन से वार्षिक लक्ष्य मिले हैं, उनसे लक्ष्य पूरा करने को कहा गया। आरसी वसूली अभियान चलाने और उसकी फीडिंग कराए जाने के निर्देश भी दिए गए।

बैंकों की वसूली मिलान कराई जाए:
अग्रणी जिला प्रबंधक (इंडियन बैंक) से कहा गया कि तहसीलों में जाकर बैंकों की वसूली की जानकारी मिलाई जाए और रिपोर्ट दी जाए।

राजस्व वादों का जल्द निस्तारण:
3 से 5 साल से लंबित राजस्व वादों को जल्द निस्तारित करने को कहा गया। उप जिलाधिकारियों और नायब तहसीलदारों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

आईजीआरएस शिकायतों को गंभीरता से लें:
जिन विभागों का आईजीआरएस निस्तारण कमजोर है, उन्हें सुधार करने को कहा गया। जनपद की रैंकिंग गिरने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button