उत्तर प्रदेशबाराबंकीयातायात

17 तारीख से 31 जुलाई तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बाराबंकी। जनपद में सोमवार 17 तारीख से आगामी 31 जुलाई तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसके शुभारंभ पर खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिला अधिकारी अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह सहित एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर जिला कलेक्ट्रेट से एक जागरूकता रैली को रवाना किया। इस दौरान राज्य मंत्री श्री शर्मा ने मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को सड़क पर यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।

इस रैली में पुलिसकर्मियों द्वारा आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अथवा दो पहिया गाड़ी चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाए और निर्धारित गति सीमा से आगे वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग बिल्कुल न करें। शराब पीकर अथवा कोई नशा करके वाहन न चलाएं। साथ ही लोगों से यह अपील की गई कि उक्त सड़क सुरक्षा मानकों को वह स्वयं पालन करेंगे और दूसरों को इसके पालन हेतु जागरूक करेंगे। रैली के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा मानक से जुड़े पोस्टर, स्टीकर, हैंड बिल व पंपलेट वितरण किए गए। इस मौके पर अपर जिला अधिकारी वित्त अरुण कुमार सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव कुमार पांडेय, संभागीय अधिकारी प्रवर्तन अयोध्या, यात्री कर अधिकारी बाराबंकी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 विद्यालयों में नौनिहालों ने ली सौगंध

जनपद में शहर से लेकर गांव तक के विद्यालयों में छोटे-छोटे नौनिहालों ने सड़क पर यातायात नियमों के पालन की सौगंध ली। जिसके निर्देश यातायात उपनिरीक्षक संजीव पाल ने दिए थे। जिसमें सोमवार को ग्रीन फील्ड एकेडमी देवा, प्राथमिक विद्यालय द रामनगर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हैदर गढ़, जीएचएस जरमऊ बाराबंकी, पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग, राजकीय हाई स्कूल चौबीसी हैदर गढ़, प्रतिभा इंटर कॉलेज देवा, जमीलुर्र रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा सहित ज्यादातर विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा बच्चों को यातायात नियमों के पालन की कसम दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button