देश

2024 तक जेपी नड्डा ही संभालेंगे भाजपा की कमान

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। तो वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी कार्यकाल 2023 में खत्म हो रहा है। ऐसे में सवाल यही है कि भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा? सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 तक बढ़ा दिया जाएगा। जेपी नड्डा ने 20 जनवरी 2020 को भाजपा अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। इस हिसाब से देखें तो उनका कार्यकाल 20 जनवरी 2023 को पूरा हो रहा है। 2024 चुनाव को ध्यान में रखते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले जेपी नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जेपी नड्डा मोदी सरकार पार्ट 1 में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।

इससे पहले के अध्यक्ष यानी कि राजनाथ सिंह, अमित शाह को भी चुनाव से पहले एक्सटेंशन मिला था। इन दोनों के हाथों में भी भाजपा की कमान रह चुकी है। बात जेपी नड्डा की करें तो वह काफी साफ छवि के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उनकी आरएसएस में भी पकड़ मजबूत है। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में जेपी नड्डा का अपना कद है। इसके अलावा संगठन में भी उनका काम बेहतरीन रहा है। 2012 में पहली बार उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया गया। बाद में मोदी सरकार ने उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी देखी। वर्तमान में देखें तो जेपी नड्डा 2024 चुनाव को लेकर अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। जेपी नड्डा विपक्षी दलों पर जबरदस्त तरीके से हमलावर रहते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि जेपी नड्डा की इंग्लिश और हिंदी दोनों में पकड़ बेहद मजबूत है। जेपी नड्डा के अध्यक्ष रहते भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, असम जैसे राज्यों में जीत हासिल की है। इसके अलावा बिहार में भी गठबंधन में रहते हुए भाजपा को जीत मिली थी। जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अच्छा प्रदर्शन किया।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button