उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

महाविद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती

जन एक्सप्रेस प्रतापगढ़: जिले के मंगरौरा विकास खंड अंतर्गत जकीय महाविद्यालय में शासन एवं उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ अजय सिंह यादव के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय एकता के स्तंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती उत्साहपूर्वक मनायी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ ली गई तथा ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली निकाली गई। प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा देश के प्रति किये गये योगदान को याद किया तथा युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए आह्वान किया।एन एस एस प्रभारी डॉ विनोद यादव ने कहा कि दृढ़ संकल्प,समर्पण और त्याग से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है। कार्यक्रम में छात्र छात्र-छात्राओं द्वारा सरदार पटेल के जीवन पर भाषण एवं गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन समारोहक राहुल कुमार सिंह ने किया तथा अजय कुमार यादव सहा प्रोफेसर समाजशास्त्र, विवेक चित्रांशी, वीरेन्द्र बहादुर यादव, बृजेश, संजय, सलमान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button