उत्तर प्रदेशदेशधर्मप्रयागराजमहाकुम्भनगरयातायातराज्य खबरें

श्री हनुमान मंदिर चिलबिला पर मकर संक्रांति से आज तक पचास हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं की सेवा

हनुमान भक्तों को मिला सेवा का अवसर

जन एक्सप्रेस/प्रतापगढ़ : महाकुंभ प्रयागराज संगम जाने वाले श्रद्धालुओं को प्राचीन हनुमान मंदिर चिलबिला में ठहरने आदि की व्यवस्था मंदिर समिति ने की है। यहां पर प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु ठहरकर रात्रि विश्राम कर प्रसाद ग्रहण कर संगम जा रहे हैं। यहां पर श्रद्धालुओं के लिए स्नान आदि की भी व्यवस्था की गई है। मंदिर समिति की व्यवस्थापक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि संगम और अयोध्या जाने वाले श्रद्धालु यहां पर रुक कर विश्राम कर प्रसाद ग्रहण करके जा रहे हैं।

हनुमान भक्त लगे हुए हैं सेवा में

सभी की सेवा के लिए हनुमान भक्त तात्पर्य है। श्रद्धालुओं को महीने भर से ठहरने आदि सारी व्यवस्था हनुमान भक्त कर रहे हैं। मकर संक्रांति से अभी तक पचास हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर हनुमान भक्तों को मिल चुका है आज भी नेपाल से मां सीता की जन्मस्थली जनकपुर मिथिला से आए श्रद्धालु व बॉम्बे, उड़ीसा, बंगलौर आदि प्रान्तों के श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विश्राम कर सुबह स्नान आदि कर हनुमान जी महाराज का भजन कीर्तन कर प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह प्रयागराज संगम के लिए रवाना हुए। यहां ठहरे हुए श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज का पूजन अर्चन कर भजन करते हुए व झूमते हुए नजर आए। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कर हनुमान भक्त सेवा में लगे हुए हैं।

पूरी व्यवस्था देने की, की जा रही है कोशिश

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा आदि की भी पूरी व्यवस्था की गई है। जो श्रद्धालु यहां पर ठहरते हैं उन सबको पूरी व्यवस्था देने की कोशिश की जा रही है। बहुत से श्रद्धालु स्वयं भोजन तैयार कर रहे हैं जिनके पास व्यवस्था नहीं है हनुमान भक्त प्रसाद की व्यवस्था करा रहे हैं। जो श्रद्धालु मंदिर परिसर पर ठहरें थे सभी के लिए हनुमान भक्तों ने प्रसाद आदि की पूरी व्यवस्था देकर सेवा करने की कोशिश की। सेवा में लगे किशन लाल, श्याम, कपिल देव,सुरेश अग्रवाल, सत्य प्रकाश केडिया, रामगोपाल, आशीष कुमार, छेदीलाल, संतोष कुमार, देवानंद, आदर्श कुमार, विवेक कुमार, पंकज यादव, श्याम बाबू, सूरज उमरवैश्य, पप्पू, शनि महाराज, सोनू महाराज, आशीष लाइट, सुरेश माली, अशोक कुमार, विजय बाबू, अमन गुप्ता, श्याम बाबू, राकेश कुमार, हरिनाम सिंह, सचिन, विजय आदि भक्तगण सेवा में लगे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button