आगराउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंलखनऊहादसा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे में हुई SBI के बैंक मैनेजर की मौत

जन एक्सप्रेस/आगरा/लखनऊ: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक बैंक मैनेजर की मौत हो गई. बैंक मैनेजर ड्यूटी से वापस अपने घर जा रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी लेन में आ गई. इस दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उसकी टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए.

हादसे में बिहार निवासी प्रमोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वे कन्नौज में बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। घायलों में फरीदाबाद के एनआईटी निवासी 30 वर्षीय कपिल रहिजा और दिल्ली के उत्तम नगर निवासी 43 वर्षीय रूबी शामिल हैं।

बैंक मैनेजर की हुई मौत दो गम्भीर रूप से घायल

हादसे में बैंक प्रबंधक समेत दो अन्य लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को सीएचसी औरास ले गई जहां डॉक्टरों ने प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया. घटना में घायल अन्य दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया है. बैंक मैनेजर प्रमोद कुमार मूलत बिहार के रहने वाले थे. प्रमोद कुमार कन्नौज जिले की एसबीआई की मुख्य शाखा में मैनेजर के पद पर तैनात थे. वो लखनऊ में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button