हरदोई: प्राथमिक विद्यालय सिलवारी में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली का आयोजन

जन एक्सप्रेस/हरदोई: मंगलवार को शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने और बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन के उद्देश्य से सोमवार को विकास खंड भरखनी के प्राथमिक विद्यालय सिलवारी में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के संयोजन में आयोजित इस रैली में सम्मिलित होकर समाज को शिक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक रानू सिंह ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य तभी संभव है जब हर बच्चा विद्यालय से जुड़ेगा।
उन्होंने आह्वान किया कि “न कोई बच्चा छूटेगा, हर बच्चा स्कूल जाएगा”। विधायक ने जोर देकर कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ी ताकत है और यही सवायजपुर की नई पहचान बनेगी। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि डॉ. रजनीश कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। रैली के माध्यम से पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों को अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।







